ईरान की थल सेना के वरिष्ठ कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अहमद रज़ा पुरदिस्तान ने गुरूवार को प्रक्षेपास्त्रों के परीक्षण के संबंध में आयोजित होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में नाज़ेआत और फज्र प्रक्षेपास्त्रों के सफल परीक्षण को ईरानी सेना की क्षमता का प्रतीक बताया और कहा कि इन प्रक्षेपास्त्रों के सफल परीक्षण ने दर्शा दिया है कि उनमें वांछित सीमा तक विकास कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना ने जिस तरह इराक़ द्वारा ईरान पर थोपे गये आठ वर्षीय युद्ध के दौरान अपने देश की रक्षा की है उसी तरह वह शत्रु की हर प्रकार के धमकी का मुंहतोड़ उत्तर देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि नाज़ेआत और फज्र प्रक्षेपास्त्रों को भी ईरानी विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है।
13 मार्च 2013 - 20:30
समाचार कोड: 399976
इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना ने जिस तरह इराक़ द्वारा ईरान पर थोपे गये आठ वर्षीय युद्ध के दौरान अपने देश की रक्षा की है उसी तरह वह शत्रु की हर प्रकार के धमकी का मुंहतोड़ उत्तर देने के लिए तैयार है